झारखंड के गढ़वा जिला मुख्याल के होटल में छापेमारी, 3 होटल शील,14 जोड़े लड़का-लड़की को पुलिस ने पकड़ा,होटल संचालको में हड़कंप।

Spread the love

झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय शहर के नामचीन होटलों में हुई छापेमारी, बिना इंट्री 14 जोड़ा लड़का-लड़की को पुलिस ने किया बरामद,सभी के पास से अवांछित सामान भी बरामद,तीन होटल को किया गया शील,,एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया छापेमारी, शहर में होटल मालिको के बीच हड़कंप।
महानगरो के तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहरों मे भी देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है इसके चपेट मे नाबालिग बच्चे बच्चियां से लेकर युवक और युवतियाँ भी शामिल है। दरसल गढ़वा सदर थाने की पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली की शहर के कई होटलो मे इनदिनों देह व्यापार का अवैध धंधा खूब फल फूल रहा है जिसके बाद एक होटल मे ज़ब छापेमारी की गई तो नाबालिग लड़के और लड़कियां मिलने से सबूत और पुख्ता हो गया। फिर क्या था पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी जिसके बाद एक टीम बनी जिसमे एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज़ब शहर के चार होटलो की जाँच की गई तो एक होटल से आठ जोड़े युवक -युवतियाँ को पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर पकड़ी जबकि शहर के रंका रोड दानरो नदी पूल के पास इस्थित एक होटल तीन जोड़ो को बरामद किया गया इस तरह कुल 14 जोड़े लड़का -लड़की को पुलिस पकड़ी और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई। वहीं तीन होटल को शील करते हुए कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मौके पर एसडीपीओ और एसडीएम ने कहा की सदर थाने की पुलिस को सुचना मिली थी की शहर के होटलो मे बिना कागजात इंट्री के रूम दिया जा रहा है इसमें पुलिस को संदेह हुआ की कंही देह व्यापार का मामला तो नहीं जिसके बाद छापेमारी की गई तो तीन होटल से कुल 14 जोड़े लड़का लड़का बरामद किया गया है जिसमे कुछ नाबालिग है जिसकी जाँच की जा रही है वहीं होटल को सील कर दिया गया है और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है इसकी तहकीकात कर हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे और आगे की कार्यवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *