सुंदरनगर में चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। दरअसल, 2 अप्रैल की रात सुंदरनगर थाना क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए थे, हालांकि चोर चोरी करने में असफल रहे। वहीं एक पान दुकान का ताला काटकर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर विष्णु मुर्मू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 1,300 रुपये नकद, लोहे का कटर, प्लास बरामद किया हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *