जमशेदपुर में हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने लिया यू टर्न झामुमो नेताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर दोषी भाजपा नेताओं को फांसी की सजा दिलाने की कर रहे हैं मांग

Spread the love

झामुमो जिला संपर्क कार्यालय से पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे जहां प्रदर्शन जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल के अलावा कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे जहां सभी लोग हजारीबाग की घटना को लेकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे वहीं इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी एवं प्रमोद लाल ने कहा कि हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश भाजपा के द्वारा रची जा रही है जहां हजारीबाग की घटना को लेकर भाजपा नेताओं के द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया था और धरना प्रदर्शन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे आज वैसे सभी नेता खामोश अपने घर पर बैठे हैं जहां हम हजारीबाग पुलिस का स्वागत करते हुए बच्चों की निर्मम हत्या घटना के दोषी भाजपा नेता एवं अन्य लोगों का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *