जमशेदपुर के बहरागोड़ा में हड़कंप, स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले द्वितीय विश्व युद्ध के दो बम, डिफ्यूज की तैयारी तेज

Spread the love

जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाई में स्वर्णरेखा नदी के किनारे से द्वितीय विश्व युद्ध के समय का मिले 227 किलो के वजन के दो बम को डिफ्यूज करने में सेना और स्थानीय प्रशासन जुट गई है. आसपास के एक किमी के दायरे में लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है. जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल की सीमा पर सटे गावो में सख़्ती बढ़ा दी गई है. दोनों बमो को नदी के अंदर गाड़ दिया गया है. किसी भी वक्त बम को डीफ्यूज किया जा सकता है. अग्निशमन विभाग के साथ NDRF को अलर्ट पर रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *