गिरिडीह निकाय चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड मुख्य आरोपी शिवम आजाद दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Spread the love

गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड 18 के बूथ पर सोमवार को हुई गो,लीबारी के मुख्य आरोपी शिवम आजाद को पुलिस ने मंगलवार शाम दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसे एयरपोर्ट पहुंचाने वाले टैक्सी चालक टिंकू विश्वकर्मा को भी आसनसोल से दबोच लिया गया। सूत्रों के अनुसार फरार शिवम किसी महानगर भागने की तैयारी में था और लोकेशन ट्रेस होने के डर से अंतिम समय टिकट लेने का प्लान बना रहा था।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। तीन राज्यों—बंगाल, बिहार व झारखंड—में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही थी। आसनसोल से चालक को ट्रेस कर गिरफ्तार करने के बाद उसके बयान पर दुर्गापुर एयरपोर्ट पर दबिश दी गई। गो,लीकांड में दो लोग घायल हुए, जिनका धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चैताडीह रोड व गिरिडीह-पचंबा मार्ग जाम कर दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आईजी व एक डीआईजी गिरिडीह में कैंप कर रहे हैं। बूथ से कुछ दूरी पर गो,ली चलने के बाद शिवम फरार हो गया था। पुलिस ने झिंझरी मोहल्ला से उसके आधा दर्जन सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इनसे आरोपी का नेटवर्क, ठिकाने, साजिश व घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *