सीतामढ़ी में 12 धुर जमीन को लेकर हिंसक बवाल, लाठी-डंडे और रोड़ेबाजी में दर्जनभर घायल

Spread the love

सीतामढ़ी में जमीन विवाद में बवाल हुआ है मामला परिहार थाना क्षेत्र के एकडंडी चांद टोला की है जहाँ महज 12 धुर जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला लाठी-डंडों और रोड़ेबाजी तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहनाज खातून और तस्लीम के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। झड़प में दोनों पक्षों के युवाओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी डंडे चले हैं इसके बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई। इस हिंसक टकराव में पांच महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *