संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल से वर्मामाइंस लक्ष्मीनगर की 60 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, छह माह के सिलाई प्रशिक्षण उपरांत मिला प्रमाण पत्र

जमशेदपुर : वर्मामाइंस लक्ष्मीनगर स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। फाउंडेशन के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 60 महिलाओं को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई के आधुनिक तरीकों के साथ-साथ कपड़ा डिज़ाइन, मरम्मत कार्य एवं छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने की जानकारी भी दी गई।
सर्टिफिकेट वितरण समारोह में संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा की गई। लक्ष्मी नगर विकास समिति के नरेंद्र कुमार महासचिव
श्यामसुंदर प्रसाद अध्यक्ष, कुलदीप कोर, कृष्ण सैंडल उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *