जमशेदपुर में स्कूल वैन-ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 2000 वाहन सड़कों से गायब, अभिभावक परेशान

Spread the love

जमशेदपुर में आज स्कूल वैन और स्कूली ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम लोगों, खासकर अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 2000 स्कूल वैन और ऑटो चालक आज सड़कों पर उतरकर हड़ताल कर रहे हैं। इस वजह से अभिभावकों को खुद अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है।

दरअसल, बीते दिनों टेल्को स्थित एलएफएस इंग्लिश स्कूल से जुड़े एक मामले में वाहन चालक मन्नू पांडेय को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 27 तारीख को जेल भेजा गया है। इसी के विरोध में जमशेदपुर शहर के लगभग 2000 स्कूल वैन और स्कूली ऑटो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह से ही शहर में बड़ी संख्या में स्कूल वैन और ऑटो चालक सड़कों पर जमा होकर अपनी हड़ताल को सफल बता रहे हैं। वहीं, बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर अभिभावक बाइक और कार से खुद ही बच्चों को स्कूल पहुंचाते नजर आए। अभिभावकों का कहना है कि हड़ताल से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन उनका यह भी कहना है कि अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है तो उसे न्याय मिलना चाहिए। हड़ताल पर बैठे स्कूल वैन और ऑटो चालकों का कहना है कि मन्नू पांडेय को साजिश के तहत फंसाया गया है। वे मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *