गिरिडीह के बरगंडा में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

Spread the love

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में शनिवार सुबह एक किराये के मकान में रह रही 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्मह,त्या कर ली। घटना से पूर्व छात्रा ने अपने छोटे भाई को मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपनी जान देने की मंशा जाहिर की थी। सूचना मिलते ही परिजन जब कमरे पर पहुंचे तो छात्रा का श,व फं,दे से झूलता मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, मृ,तका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की पुत्री पूजा कुमारी मंडल के रूप में हुई है। वह कक्षा 11 की छात्रा थी और जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई और कोचिंग की तैयारी के लिए वह पिछले लगभग आठ महीने से नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित दीपक कुमार सिंह के मकान में किराये पर रह रही थी।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पूजा ने अपने छोटे भाई विशाल कुमार मंडल को मैसेज भेजा कि वह आत्मह,त्या करने जा रही है। मैसेज मिलते ही विशाल अपने दोस्तों के साथ तत्काल बरगंडा स्थित किराये के कमरे पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पूजा दुपट्टे से बने फं,दे के सहारे झूलती हुई पाई गई। इसकी जानकारी तुरंत नगर थाना पुलिस को दी गई।
मकान मालिक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पूजा पिछले आठ माह से उनके मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। सुबह वे मकान के बाहर ही खड़े थे, तभी पूजा की सहेली जो उससे मिलने आई थी, उसने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है और पूजा दरवाजा नहीं खोल रही है। इसी दौरान पूजा का भाई भी वहां पहुंच गया। जब दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया गया तो पूजा का श,व फं,दे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और श,व को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद श,व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, हालांकि आत्मह,त्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *