महेंद्र सिंह धौनी बनेंगे टूरिज्म के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धौनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसेडर पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू के साथ मुलाकात के दौरान दी सहमति धौनी पूर्व में भी वन एवं पर्यावरण विभाग के लिए की थी ब्रांडिंग

Spread the love

धौनी की ब्रांडिंग से जुड़ी “मैडास” निर्माण में करेगी सहयोग
बीते दिनों झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात के बाद पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू को धोनी ने झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बनने की सहमति प्रदान कर दी है। धोनी की सलाह पर एक प्रोडक्शन एजेंसी को मनोनयन के आधार पर काम देने की तैयारी झारखंड सरकार द्वारा की जा रही है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट से पास करवाने की तैयारी में पर्यटन विभाग जुटा हुआ है।

ब्रांडिंग के मसले पर धौनी और राज्य सरकार के बीच MoU होगा। इसका एक ड्राफ्ट “मैडास” ने राज्य सरकार को कई माह पहले भेज दिया है। MoU की शर्तों के अनुसार धौनी कोई भी शुल्क नहीं लेंगे लेकिन प्रोडक्शन कंपनी को लगभग 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।प्रोडक्शन एजेंसी के जरिए मुंबई में एक दिन की शूटिंग होनी है, इसके बाद VFX के जरिए फाइनल पोस्ट प्रोडक्शन का काम होगा। सीएम हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदीव्य सोनू का मानना है कि धोनी के ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद राज्य की ब्रांडिंग में जबरदस्त फायदा मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *