झारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान: 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को नतीजे

Spread the love

झारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान,
48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को नतीजे ,
आदर्श आचार संहिता लागू..
NOTA का विकल्प नहीं,
बैलेट पेपर से होगा मतदान
झारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

-राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक नगर निकाय चुनाव के लिए 28 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच संपन्न होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। यह चुनाव पूरी तरह गैर-दलीय आधार पर होंगे। वोट डालने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ अन्य वैध पहचान पत्र भी मान्य होंगे। मतदान वैलेट पेपर के जरिए कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार नगर निकाय चुनाव में NOTA का विकल्प नहीं होगा।यह चुनाव गैर दलीय आधार पर होगा। मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य पहचान पत्र भी मान्य होंगे। चुनाव की निष्पक्षता के लिए ऑब्ज़र्वर और खर्च पर निगरानी रखने वाले ऑब्ज़र्वर तैनात किए जाएंगे।”

-इस नगर निकाय चुनाव में राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। कुल 4 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। राज्यभर में कुल 43 लाख 23 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 22 लाख 7 हजार 203 पुरुष और 21 लाख 26 हजार 227 महिला मतदाता शामिल हैं।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव कई मायनों में खास माने जा रहे हैं। ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बाद राज्य में पहली बार ये चुनाव कराए जा रहे हैं। वर्ष 2020 से ही ये चुनाव लंबित थे, जो कोरोना महामारी, ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट को लेकर अटके हुए थे। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब जाकर चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी है।अब देखना होगा कि चार साल बाद हो रहे इन चुनावों में जनता किसे नगर की सरकार की जिम्मेदारी सौंपती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *