
चांडिल शुक्रवार को ईंचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें आयुषमान, आभा कार्ड, नेत्र जांच, डेंटल, शिशु, महिला स्वास्थ्य जांच, परिवार नियोजन, सामान्य रोगी जांच समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध थी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य ज्योती लाल मांझी पातकुम के मुखिया राखो हरी सिंह मुंडा तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हरेंद्र सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। ईंचागढ़ बीडीओ एकता वर्मा, सीओ दिपक प्रशाद ने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में 573 लोग लाभांवित हुए। इस मौके पर डॉ अनुपम घोषाल, डॉ आकाश साहा, डॉ रवी सिंह, रौशन झा, तारकेश्वर महतो, लखन सिंह मुंडा, जगन्नाथ चटर्जी, गोउर चन्द्र महतो, लक्ष्मण साव, आगनु कुमार महतो, बुतरु मुर्मू, बिमल महतो, रितेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
