जमशेदपुर में 9 से 11 जनवरी 2026 तक होगा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव

जमशेदपुर जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन 09 से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में किया जा रहा है। साहित्य उत्सव की तैयारी, सहभागिता एवं अन्य विषयों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा ने सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होने बताया कि यह उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण व प्रसार की दिशा में एक पहल है। तीन दिवसीय आयोजन में जिला, राज्य और देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, इतिहासकार, विचारक एवं सांस्कृतिक कर्मी भाग लेंगे । अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम का जिले के सभी साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं सभी नागरिकों से अपील है कि इस साहित्य उत्सव में सहभागिता कर इसे सफल बनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *