जमशेदपुर की सड़कों पर इन दिनों यमराज दिख रहें हैँ, यमराज सड़कों पर यमराज गरज भी रहे हैँ और बरस भी रहें हैँ,

दरअसल जिले के उपायुक्त के निर्देश पर जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा हैँ, और इसी के तहत जनता के बिच यह जागरूकता फैलाई जा रही हैँ की अगर आप सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आपको यमराज के दर्शन हो जायेंगे.

जमशेदपुर की सड़कों पर यमराज घूमते इन दिनों नजर आ रहे हैँ, यमराज सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों पर गरज भी रहें हैँ और बरस भी रहें हैँ, सड़को पर बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों के सिर पर सवार होकर वो तांडव कर रहे हैँ, और उन्हें ये एहसास दिला रहे हैँ की बिना हेलमेट वाहन चलाओगे तो जल्द यमराज के लोक में आना पड़ेगा, दरअसल जमशेदपुर जिला प्रसाशन द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा हैँ, और इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा हैँ जहां सड़क सुरक्षा की अवहेलना करने वालों को जिला परिवहन पदाधिकारी एवं ट्रैफ़िक डीएसपी फूल देकर अपील कर रहें हैँ की अगर सुरक्षित रहना हैँ तो सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *