जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया।

इस मौके पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 15वें वित्त आयोग के मद से 3 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से खरीदी गई 25 ऑटो टिपर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि पहले यह मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति हुआ करता था, जिसमें सरकार से उतना फंड नहीं मिलता था, जितना एक नगर निगम को मिलता है। इसे मानगो नगर निगम बनाने के लिए उन्होंने पहल की। कार्यकर्ताओं और मानगो की जनता का साथ मिला। काफी आंदोलन हुए, तब जाकर मानगो अक्षेस को मानगो नगर निगम बना दिया गया। उन्होंने कहा कि अब इसमें इलेक्टेड बाॅडी होगी तो अधिक फंड आएगा और मानगो का विकास और तेजी से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *