शिवनारायणपुर जंगल में मिट्टी में दफन मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर के जंगल में मिट्टी में दफन एक शव बरामद की गई हैं। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। मामला तब प्रकाश में आया जब लोगों ने मृतक के पैरों को देखा। इसके बाद इसकी सूचना आदित्यपुर थाने को दी गई।

लाश के पास से जला हुआ आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिला है, जिससे पुलिस को जांच में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। तालाब की ओर जाने वाले रास्ते में खून के धब्बे भी मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हत्या के बाद शव को मिट्टी में दफनाया गया था।

आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने मजिस्ट्रेट की मांग की है, ताकि उनकी मौजूदगी में लाश को बाहर निकाला जा सके। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा, “हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लाश को बाहर निकाला जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *