जमशेदपुर में क्रिसमस ईव के मौके पर खुशियों की बौछार देखने को मिली, जब सांता क्लॉस शहर की सड़कों पर नजर आए।

Spread the love

लेकिन यह सांता क्लॉस कोई और नहीं, बल्कि जमशेदपुर के बहुचर्चित समाजसेवी पप्पू सरदार थे। हर वर्ष की तरह इस बार भी पप्पू सरदार ने सांता क्लॉस का रूप धारण कर शहर के तमाम चौक-चौराहों पर लोगों के बीच क्रिसमस की खुशियां बांटी। पप्पू सरदार पूरे साल स्वच्छता अभियान से लेकर सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं और खास मौकों पर शहरवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं। क्रिसमस ईव के अवसर पर उन्होंने बच्चों और राहगीरों को उपहार बांटे, जिससे पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने इस अनोखी पहल की जमकर सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *