जुगसलाई में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आजाद खटाल मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) जमशेदपुर के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मौके से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया गया है। इसके साथ ही एक सैमसंग स्मार्ट मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दानिश और शहजादा अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मो. दानिश का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है, जबकि शहजादा अंसारी की भी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का साफ संदेश है—नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *