जमशेदपुर में टाटा स्टील और प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया यानी पीजीटीआई ने टाटा ओपन 2025 के आयोजन की घोषणा कर दी है।

यह प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट 25 से 28 दिसंबर 2025 तक जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय टाटा ओपन 2025 का आयोजन शहर के बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 2 करोड़ रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है, जो इसे 2025 पीजीटीआई सीज़न का अंतिम बड़ा टूर्नामेंट बनाती है। इस टूर्नामेंट में 126 पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता स्ट्रोक-प्ले फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें 18-18 होल के चार राउंड होंगे। पहले दो राउंड के बाद टॉप 50 खिलाड़ी और टाई करने वाले खिलाड़ी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगे। टाटा ओपन की खासियत यह है कि यह दुनिया के चुनिंदा टूर्नामेंट्स में से एक है, जो दो अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाता है। पहले और दूसरे राउंड में खिलाड़ी बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ क्लब के बीच अदला-बदली करते हुए खेलेंगे, जबकि तीसरे और चौथे राउंड में कट के बाद बचे खिलाड़ी दोनों कोर्स पर खेलेंगे। देश और विदेश के कई दिग्गग खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे, इस अवसर पर टाटा स्टील कोरपोरेट सर्विसेज के विपी डी.बी सुंदरा रमम ने कहा कि खेलों के माध्यम से उत्कृष्टता और प्रतिभा को बढ़ावा देना टाटा स्टील की परंपरा रही है। जमशेदपुर में एक बार फिर पीजीटीआई टूर्नामेंट की वापसी से शहर के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *