बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी ओपी के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब जमशेदपुर से बोकारो जा रही शहंशाह नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी

बस में दर्जनों यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज़ गति में थी और सड़क पर अचानक आए मोड़ को चालक समय पर नियंत्रित नहीं कर सका। परिणामस्वरूप बस का आधा हिस्सा सड़क किनारे बने खेत में जा धंसा और पलटने से बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हलुदबनी ओपी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बस को सड़क किनारे से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही और तेज़ रफ़्तार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *