जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र केकैनरा बैंक के समीप कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार के ऑफिस में बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है

घटना करीब 2 बजे की बतायी जा रही है. कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह के ऑफिस से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि लेबर पेमेंट के लिए ऑफिस में बैठे दो स्टाफ से 10 लाख रुपये लूटे गये है. प्राप्त जानकारी अनुसारी बाइक सवार तीन लोग ऑफिस पहुंचे और हवाई फायरिंग कर 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये.वहीं आसपास लगी सीसीटीवी में बाइक सवार अपराधी दिख रहे है. फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *