सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

चाईबासा…पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में शनिवार की सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान राजेश कुमार( 52)ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा।साथी जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, जवान की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि जवान की मौत हृदयाघात से हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कैंप पहुँचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *