
आरोपी के पास से छिनतई की गई करीब एक लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन बरामद की गई है। टेल्को थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार मुर्मू (उम्र 27 वर्ष, पिता स्वर्गीय दुर्गा मुर्मू, बिरसानगर थाना क्षेत्र के जॉन नंबर 5 निवासी है रोहित अपराध जगत में कोई नया चेहरा नहीं है, बल्कि वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें गोविंदपुर थाना कांड संख्या 74/24, साकची थाना कांड संख्या 77/23, गोलमुरी थाना कांड संख्या 14/23, टेल्को थाना कांड संख्या 142/19, और हाल के टेल्को थाना कांड संख्या 30/25 एवं 31/25 शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी छिनतई और ब्राउन शुगर तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है। सोमवार को भी जब उसने एक महिला से चेन छिनी, तो लोगों ने हल्ला मचाया। आसपास मौजूद पुलिस गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया। बरामद चेन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 108/25, दिनांक 03.11.25, धारा 304(2)/112(2)/317(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में अन्य आपराधिक मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
