गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व के मौके पर जमशेदपुर में सिख समुदाय की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया

जिसमें भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. सोनारी गुरुद्वारा से निकालकर नगर कीर्तन साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचा. इस दौरान जगह- जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया. वहीं नगर कीर्तन में शामिल गुरुद्वारा कमेटीयों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. किसी जुलूस से गुरबानी तो कहीं अरदास के शोर से पूरा शहर मिनी पंजाब में तब्दील रहा. नगर कीर्तन में शामिल भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने राज्य के लोगों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी. साथ ही गुरु नानक देव जी के बताए आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने की अपील की. वहीं सीजीपीसी के पूर्व प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह ने भी प्रकाश पर्व के मौके पर शहर वासियों को शुभकामनाएं दी. साथ ही इतने वृहद आयोजन के सफल संचालन के लिए गुरुद्वारा कमेटीयों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *