बर्मामाइंस थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

मामला बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-50/25, दिनांक 01.11.2025, धारा-303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया था। आवेदक प्रभात रंजन मिश्रा ने शिकायत दी थी कि 23 अक्टूबर 2025 को उनकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (संख्या JH05BW-1057) NTTF कॉलेज के बाहर से अज्ञात चोरों ने उड़ा ली थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने सघन जांच शुरू की। अभियान के दौरान टीआरएफ गेट के पास उनलप मैदान में बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। जब उनसे कागजात मांगे गए, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इंजन और चेसिस नंबर की जांच में बाइक चोरी गई मोटरसाइकिल से मेल खा गई।

पुलिस ने तत्काल तीनों को गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू कालिंदी (21), सुमित वर्मा (20) और रोहित वर्मा (22) शामिल हैं। तीनों कंचन नगर, बर्मामाइंस के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिट्टू कालिंदी पहले भी जेल जा चुका है।

बरामदगी में एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH05BW-1057) शामिल है। छापामारी दल में थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, पु.अ.नि. मनीष कुमार, दुति कृष्ण महतो, अभय कुमार और हवलदार महेन्द्र प्रसाद यादव शामिल थे।

पुलिस गिरफ्तार युवकों से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *