आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के मर्कज़ी दारुल क़िरात के पास शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे में धुत एक युवक ने इलाके की एक दुकान में हंगामा खड़ा कर दिया।

बताया गया कि फ़ातमा जनरल स्टोर के मालिक नसीम अहमद की दुकान पर राका नामक युवक नशे की हालत में पहुंचा और बिना किसी वजह के विवाद शुरू कर दिया।नसीम अहमद ने बताया कि आरोपी राका अक्सर नशे की हालत में दुकान पर आता है। कई बार वह बिना पैसे दिए सामान ले जाता है या ग्राहकों से उलझ पड़ता है। शुक्रवार की शाम भी वह पहले की तरह दुकान पहुंचा और अचानक गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उसने काउंटर से करीब 5 से 6 हजार रुपये नगद निकाल लिए और मौके से भाग गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। हालांकि आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है, परंतु इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी राका इलाके में नशे की लत के कारण अक्सर विवाद करता रहता है। पुलिस यदि जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो ऐसे मामलों से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन सकता है। वहीं, आज़ाद नगर थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *