स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की जयंती पर भाजपा-जदयू नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि,नेताओं ने कहा – उनके आदर्श आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भाजपा और जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय एक ऐसे जनसेवक थे, जिन्होंने जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना। वे हमेशा आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता देते थे और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते थे।

नेताओं ने कहा कि “मनुष्य के अच्छे कर्म ही उसे अमर बनाते हैं”, और स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय इसका सच्चा उदाहरण हैं। उनके कार्य और आदर्श आज भी लोगों के हृदय में जीवित हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज के नेताओं को उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में भाजपा और जदयू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय पांडेय का जीवन समाज और राजनीति, दोनों के लिए प्रेरणादायक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *