जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित कान्हूभट्ठा इमली पेड़ के पास जुआ विवाद हुई हत्या मामले में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है.

इस दौरान सिदगोड़ा भुइयाडीह के ग्वाला बस्ती का अशोक दुबे (40) को बल्ले कॉम्पलेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया. उसने बताया कि घटनास्थल पर जुआ खेलने के क्रम में मृतक दीपक विभार के उसका विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई. उसी क्रम में अशोक अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक विभाग को गोली मारकर जख्मी कर दिया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में मृतक की मां ने फर्दबयान दर्ज कराया था, जिसके बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *