जमशेदपुर के जुगस्लाई थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ले मे विगत 24 अक्टूबर को ज़फ़र अली पर चली गोली कांड का खुलासा जमशेदपुर पुलिस ने कर दिया हैँ,

इस मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैँ, इनके पास पुलिस ने हथियार भी जब्त किया हैँ, मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया की 26 अक्टूबर को सुबह 2 :00 बजे पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की तीन की संख्या मे आपराधिक चरित्र के लोग जुगस्लाई खरकाई नदी रेलवे ब्रिज के पास किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की साजिस रच रहे हैँ, पुलिस ने तत्काल टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के मुताबिक ये तीनों अपराधी जुगस्लाई के जफ़र अली गोली कांड मे शामिल था, आपसी विवाद मे अपराधियों ने इस कांड को अंजाम दिया था, गिरफ्तार अपराधियों मे हयात अहमद, मोईनुद्दीन और शाकिब हुसैन शामिल हैँ, इनके पास से पुलिस ने दो स्वचालित पिस्टल, एक पिलेट और तीन खाली खोखा जब्त किया हैँ, फिलहाल तीनों अपराधियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *