जमशेदपुर डीवीसी नवीन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

Spread the love

जमशेदपुर स्थित मानगो डीवीसी नवीन कॉलोनी पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मां दुर्गा का पूजा हुआ संपन्न मां की अर्धना में लिंन रहे सारे बस्ती वासी यहां की खास बात यह है की जहा जमशेदपुर में हर और मां दुर्गा की पूजा आराधना विधि विधान से हो रही है उसमें यह एक ऐसा पूजा पंडाल है। जहां मां दुर्गा का पूजा से लेकर विसर्जन तक महिलाओं के जिम्मे होता है। यह पूजा 1994 से होता हुआ आ रहा है जिसमें पूजा को कराने से लेकर सारी व्यवस्था महिलाओं के जिम में ही होता है और बहुत ही अच्छे ढंग से पूजा को संपन्न कराया जाता है। इस वर्ष से पूजा समिति के द्वारा 101 महिलाओं द्वारा पूजा पंडाल में कलश स्थापना करने के बाद मां दुर्गा को विराजमान किया गया।

कमेटी मेंबर मंटू कुमार का कहना है कि आगे वर्ष से कलश स्थापना में और भी महिलाओं को जोड़ा जाएगा और भव्य पैमाने पर कलश स्थापना के साथ-साथ मां दुर्गा की पूजा की जाएगी । उसके साथ-साथ इस वर्ष अष्टमी और नवमी के दिन लगभग पांच हजार भक्तों के बीच खिचड़ी खीर चटनी और सब्जी का वितरण किया गया आने वाले सालों में इसकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

यहां के कमेटी मेंबर बिट्टू प्रमाणिक का कहना है कि यह पूजा पंडाल मां की जागृत पूजा पंडालो में से एक है। जहां हर वर्ष माॅ किसी न किसी रूप में आकर दर्शन दे जाती है। इसलिए यहां की पूजा नारी शक्ति द्वारा ही किया जाता है। इस बार पंडाल चटाइयों के द्वारा बनाया गया जो की बहुत ही आकर्षित और मनमोहक दिख रहा था पंडाल को बनाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे दिन रात लगे हुए थे। इस पूजा पंडाल के मेंबरों के नाम अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी आदित्य सेन धनंजय बिट्टू बापी दत्ता अजय विजय सरवन सुमित मंटू संदीप राजू अभिजीत गोपी रूबी चंद्रणिमा अर्पणा रूपा और भी ढेर सारे महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *