श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति राजनगर का पूजा पंडाल बना आकर्षण का केन्द्र,महाष्टमी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


राजनगर ब्लॉक मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाया गया पूजा पंडाल काफी आकर्षक और भव्य बनाया गया,जिसे देखने राजनगर व अन्य प्रखंडों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही,वहीं मंगलवार महाष्टमी पर सुबह 10 बजे से ही आस पास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करने पहुंचे।और श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की,इस मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप राऊत ने बताया कि यहाँ हमारे पूजा कमेटी द्वारा 1964 से माँ दुर्गा की पूजा की जा रही है।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल को आकर्षक रूप दिया गया है,जिसे देखने हमारे ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंच रहे है।पूजा अनुष्ठान के दौरान ब्लॉक मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है,और रात्रि बेला में विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,महा नवमी की रात्रि बेला में आदिवासी ड्रामा और विजय दशमी पर रावण दहन कार्यक्रम किया जायेगा, जिसको लेकर लोगो मे काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।वहीं हमारे पूजा अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पई सोरेन उपस्थित होंगे, जिसकी सारी तैयारी की जा चुकी है।
इस पूजा अनुष्ठान के सफल आयोजन करने में श्री श्री सार्वजनिक पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप राऊत, उपाध्यक्ष विरेन्द्र दास, सचिव अनिल कुमार राऊत, उप सचिव शुभम राऊत, कोषाध्यक्ष नरेंद्र महतो,सुरेश राऊत,नरेंद्र कुमार महतो,राजेंद्र राऊत, लखिन्द्र मंडल,संतोष महतो,मोतीलाल पान,रूपेश राऊत, बुलु बारिक,अजित राऊत आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *