जमशेदपुर भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह के मौके पर गुरुवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Spread the love

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह के मौके पर गुरुवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिरकत की. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा सहित जिले के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला और जनसंघ से लेकर बीजेपी के सफरनामे से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. वहीं मिडिया के सवालों पर श्री मरांडी ने बेबाकी से सभी सवालों का जवाब दिया. घाटशिला उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी मगर प्रत्याशी कौन होगा यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा. उन्होंने बताया कि घाटशिला उपचुनाव में भी घुसपैठ और आदिवासियों का मुद्दा रहेगा. वहीं राज्य सरकार पर श्री मरांडी ने तीखे हमले किए और कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. अपराधियों के हौसले बुलंद है. संथाल परगना में डेमोग्राफी तेजी से बदल रहा है. वहां घरों से बम बरामद हो रहे हैं जो कहीं ना कहीं सरकार की नाकामी है. इन्हीं सब मुद्दों को आगामी चुनाव में उठाने का काम किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *