
हजारीबाग पुलिस ने चोरी का एक करोड़ से अधिक मूल्य का जेवर बरामद किया है .इसके साथ ही साथ नौ संदिग्ध अपराधी हुई है. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि यह चोरी अलग-अलग घरों से हुई है . अब इस बात का तहकीकात किया जा रहा है कि किनके किनके घर में चोरी हुई है.
हजारीबाग पुलिस के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा .पुलिस ने 9 अपराधी को गिरफ्तार किया है.जिसके पास से एक करोड़ से अधिक का सोना बरामद किया गया है. जिसका वजन 1 किलो 100 ग्राम है. हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 सितंबर को अन्निदता मल्लिक के घर घुसकर अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना पर अंजाम दिया था. जिसमेंं आठ की संख्या में अपराधियों में 80 लाख रुपए के गहना लूट लिया था .इस मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने जांच के क्रम में यह सफलता प्राप्त की है.
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बीते रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हत्यारी जंगल में मौजूद है और घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस घटना के सत्यापन के बाद 9 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. सबसे पहले पुलिस ने चार अपराधी रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर, सन्नी कुमार, राहुल कुमार, विपुल कुमार को जंगल से गिरफ्तार किया.और कांड में लुटे हुए जेवर और एक पिस्तौल बरामद किया. रणवीर कुमार सिंह उर्फ जोकर के निशानदेही पर कांड में संलिप्त राजेश कुमार, सुरेंद्र उरांव ,विपिन कुमार सिंह ,रवि राय और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही लुटे हुए जेवर भी बरामद किए हैं.
जांच के क्रम में रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर के ऊपर अलग-अलग थाना में 7 मामला दर्ज है .वहीं अन्य अपराधी के खिलाफ भी विभिन्न स्थानों में मामला दर्ज पाया गया है.
पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक पिस्टल जिस पर मेड इन जापान, दो जिंदा कारतूस, 131 आभूषण जिसका वजन 1100 ग्राम, 25 चांदी का सिक्का और 6 पीस मोबाइल बरामद किया गया है.
