दुमका में नानी-नतनी का हत्या निकला घर जमाई, संदेह पर पत्नी व ननिया सास को उतारा मौत के घाट

Spread the love

नानी-नतिनी के दोहरे हत्याकांड का दुमका की शिकारीपाड़ा पुलिस उद्भेदन करते हुए आरोपी दामाद राजू सोरेन को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बावत प्रेसवार्ता कर
एसपी पिताम्बर सिंह खेरवार ने रविवार को जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि जिले के शिकारीपाड़ा थाना के आमचूआ गांव में शुक्रवार देर रात नानी-नतनी की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई। एसपी खेरवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के आमचुआ गांव में 70 वर्षीय सोना बास्की एवं उसकी नतनी सोना मुर्मू की हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण घरेलू विवाद है। घर जमाई होने के कारण काम करने एवं पैसे आदि को लेकर अक्सर जलालत सहना पड़ता था। वही पत्नी के भी बिना बताए गांव में घूमने से नाराज आरोपी दामाद ने पत्नी को लकड़ी के टुकड़ा से प्रहार कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची ननिया सास के ऊपर भी आरोपी दामाद ने वार कर मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब हो कि मृतक नतनी सोना मुर्मू की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व काठीकुंड के जलुवा डूबा निवासी राजू सोरेन से हुई थी। सोना बास्की को कोई लड़का नहीं था। उसने बेटी और दामाद को घर जमाई बना कर रखा। बेटी को भी कोई लड़का नहीं है। वृद्धा सोना बास्की की नतनी सोना मुर्मू की शादी होने के बाद नानी ने नतनी और उसके पति राजू सोरेन को घर जमाई बनाकर रख लिया। शुक्रवार को वृद्धा सोना बास्की का बेटी-दामाद अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। घर में नानी सोना बास्की, नतनी सोना मुर्मू और सोना मुर्मू की 6 महीने की दूधमुही बच्ची सोई हुई थी। इसी बीच आरोपी राजू सोरेन ने नानी सोना बास्की और नतनी सोना मुर्मू की हत्या कर दिया। घटना के वक्त दूधमुही बच्ची भी वही थी। लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित है। जघन्य हत्याकांड से अनजान दूधमुही बच्ची रोती रही। ज्ञात हो की दोहरी हत्या कुछ दिन पूर्व सनकी आfशिक ने प्रेमिका के माता-पिता की कर दी थी। बचाव में प्रेमिका और उसकी बहन को चाकू मार कर घायल कर दिया था। पुलिस मामले का उद्वेदन करते हुए सनकी आशिक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *