चक्रधरपुर थाना परिसर में रविवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे और जोरदार नारेबाजी की। रैली के दौरान लोगों ने मोहम्मद साहब के साथ हुई कथित गुस्ताखी का विरोध करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

Spread the love

स्थानीय नागरिकों ने थाना परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया और कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रैली में शामिल लोगों का कहना था कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और न्याय मिलना आवश्यक है। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *