
जमशेदपुर आगमन पर भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) की युवा इकाई के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम सिंह का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री सत्यम सिंह ने झारखंड INTUC के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय से सौजन्य भेंट की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, मजदूरों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके हितों की आवाज़ को और बुलंद करने का संकल्प लिया गया।
श्री सत्यम सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त कर वे लगातार मजदूर वर्ग की आवाज़ को बुलंद करेंगे और हर स्तर पर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि सत्यम सिंह जैसे ऊर्जावान और मजबूत युवा को यूथ इंटक का अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को निश्चित ही नई दिशा और शक्ति मिलेगी। हम सब मिलकर एकजुट टीम की तरह मजदूरों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
