
चांडिल। शनिवार को विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चांडिल में ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयंती के अवसर पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चांडिल पंचायत के मुखिया मनोहर सिंह सरदार सह दुर्गा मंदिर कमिटि अध्यक्ष समीर कुंडू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, चांडिल के संचालक हाराधन महतो ने छात्रों के उज्जवल भविष्य का कामना किया।