देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर सरायकेला टाउन हॉल में बुधवार को आदिवासी सावता सुसार अखड़ा की महिलाओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए लंबी उम्र की कामना की

Spread the love

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन की मौजूदगी में छोटे- छोटे बच्चों और आदिवासी महिलाओं ने पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन यादगार बना दिया. पूर्व सीएम ने अपने सम्बोधन में पीएम मोदी को दुनिया का सशक्त नेता बताया और कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के आदिवासियों का चाहुमुखी विकास हो रहा है. देश का हर जनजातीय समुदाय का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक देश विकसित राष्ट्र बने यही हम कामना करते हैं. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को झुठलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हैं तभी राज्य के डेमोग्राफी में हो रहा बदलाव रुकेगा और घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम मोदी आगे भी देश को अपनी सेवा देंगे. आपको बता दें कि राज्य में पहली बार आदिवासी महिलाओं ने इस तरह प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया है. इसपर पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य के आदिवासियों की आस्था पीएम मोदी पर बढ़ी है यही करण है कि हमें यह अवसर मिला है इसके लिए सभी महिलाएं बढ़ाई के पात्र हैं.
चंपाई सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *