बीते शनिवार को जमशेदपुर के पोटका प्रखंड स्थित यूसीआईएल में ठेका कर्मी जयराम हांसदा की करंट लगने से मौत हो गई थी

घटना के बाद परिजनों ने उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर यूसीआईएल गेट पर तीन दिनों से धरना प्रदर्शन किया. इस मामले में मंगलवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन और पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में यूसीआईएल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. वार्ता में समझौता हुआ कि मृतक के परिजनों को 20 से 22 लाख रुपये यूसीआईएल प्रबंधन द्वारा और 8 लाख रुपये ठेकेदार की ओर से दिए जाएंगे. साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने पर भी सहमति बनी. वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को ठेकेदार की ओर से 8 लाख रुपये का चेक सौंपा गया. इस समझौते के बाद धरना समाप्त कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *