पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पहुंचे झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पटना स्थित राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *