एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के सामने स्थित गांव बाघानंद से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीते दिन शनिवार को 37 वर्षीय परशुराम टुडू अपनी पत्नी सुमन टुडू के साथ खेत गए थे। लेकिन लौटते समय केवल पत्नी ही घर पहुंची

जब परिजनों ने पूछा तो सुमन ने पहले कहा कि दोनों ही घर लौट आए हैं। लेकिन जब परशुराम नहीं मिले तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तब पता चला कि केवल पत्नी ही घर लौटी थी। बाद में खेत से परशुराम का शव बरामद हुआ।परिवार का आरोप है कि सुमन टुडू ने अपने बॉयफ्रेंड हेनंडल जूरी जो गालूडीह का रहना वाला है के साथ मिलकर परशुराम की हत्या की है। इस हत्या को कटारी और डंडा से अंजाम दिया गया
फिलहाल पुलिस ने सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। रविवार को शव बरामद हुआ परशुराम का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस तलाश कर रहीहै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *