जामताड़ा के चिरूडीह गांगुडीह में शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। उक्त स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन की गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और राज्य के मंत्री इरफान अंसारी मौजूद थे

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने शिबू सोरेन के संघर्ष के दोनों को याद करते हुए कहा कि गुरु जी ने इस इलाके से अपनी राजनीति शुरू की थी और उनकी पहली राजनीतिक शुरुआत शुद्ध कोर महाजनों के खिलाफ हुई थी। झारखंड वासी इस जगह को ऐतिहासिक स्थल मानते हैं यहीं पर चिरूडीह कांड हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा प्रयास है इस जगह पर उनकी याद में विशाल प्रतिमा स्थापित की जाए। वही मंत्री इरफान अंसारी ने कहा की गंगुडीह चिरुड़ीह उनका संघर्ष के दिनों का जगह है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है और इस जगह पर सरकार शिबू सोरेन पार्क बनाएगी। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा भाजपा की सरकार में हमने गुरु जी के नाम पर पार्क बनाने के लिए पैसे की मांग की थी उस समय हमें नहीं दिया गया था। अब हमारी सरकार है और बहुत जल्द इस जगह पर गुरु जी के नाम से बहुत बड़ा पार्क बनाएंगे जो आसपास के इलाकों से भी लोग आएंगे। गुरु जी ने जो लड़ाई लड़ी है आज उसी का नतीजा है कि हमें झारखंड मिला है।
रवीन्द्र नाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष झारखंड
डॉ इरफान अंसारी, मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *