राही ट्रस्ट के तत्वावधान में मानगो के न्यु कुमरुम बस्ती में महिलाओ के बिच सेनेट्री नैपकिन एवं बच्चो को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया

Spread the love

जमशेदपुर। सामाजिक ट्रस्ट राही के तत्वावधान में रविवार को मानगो के न्यु कुमरुम बस्ती में राही ट्रस्ट के चेयरमैन विकास कुमार साहनी के माध्यम से महिलाओ के बिच सेनेट्री नैपकिन एवं बच्चो को पाठ्य सामग्री के साथ बिस्किट और चॉकलेट का वितरण किया गया

इस कार्यक्रम में राही ट्रस्ट के सदस्यों के साथ जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री कुलविंदर सिंह पन्नू, उलीडीह थाना क्षेत्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह के साथ उनके पदाधिकारी शामिल हुए.

राही ट्रस्ट के माध्यम से बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण लगभग हर महीने किया जाता है जिसमें जमशेदपुर एवं आसपास के बस्ती तथा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ऐसे विद्यालय, जहां पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हो, इन स्थानों पर यह कार्यक्रम मुख्य रूप से किया जाता है

राही ट्रस्ट मुख्य रूप से बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है, जिसमें बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री के साथ अन्य सामग्रीयो का वितरण किया जाता है सामग्री वितरण के साथ, बच्चों को जागरुक किया जाता है कि वह शिक्षा के प्रति विशेष रूप से ध्यान दें एवं अच्छे से पढ़ाई कर वह अपने जीवन में सफल हो

राही ट्रस्ट शिक्षा के साथ महिलाओं के उत्थान को लेकर से लगातार कार्य करते आ रही है इसी संदर्भ में आज महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण कर उसके महत्व के बारे में बताया गया

साथ में कपड़ों का भी वितरण किया गया

इस दौरान मुख्य रूप से राही ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार, मनोज सकुजा, सोनाराम माझी, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, परविंद्र राम, मनोज ओझा, संतोष चक्रवर्ती, सुजीत दास, आनंद पांडे, राहुल तिवारी, सुनील कुमार महतो, विजय कुमार बर्मन, संगम मुर्मू आदि शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *