
पुलिस ने उनके पास से कुल 110 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसका वजन लगभग 20 ग्राम से अधिक बताया जा रहा है. एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रोड नंबर- 32 स्थित सरकारी शौचालय के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेची जा रही है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्होंने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में संजय गोस्वामी, सिरिल जोजो और राहुल लोहड़ा शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
