शनिवार की दोपहर सिदगोड़ा और जुगसलाई थाना की संयुक्त टीम ने एक नाटकीय छापेमारी कर कथित समाजसेवी नेता चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया

Spread the love

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंदन यादव को उनके ठिकाने से हिरासत में लिया और सीधे सिदगोड़ा थाना ले जाया गया। कार्रवाई इतनी गोपनीय ढंग से की गई कि आसपास के लोग अचानक हुई इस गिरफ्तारी को देखकर स्तब्ध रह गए। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंदन यादव पर पहले से कई तरह के विवादित आरोप लगे रहे हैं। वे खुद को समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत करते थे, लेकिन अक्सर विवादित गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में बने रहते थे। हालांकि, अभी तक किसी मामले में उन्हें दोषी साबित नहीं किया गया था सिदगोड़ा थाना में उनसे फिलहाल गहन पूछताछ जारी है। मीडिया द्वारा गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी मांगे जाने पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट जवाब देने से इनकार किया और केवल इतना कहा कि जांच जारी है और उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी स्थानीय लोगों का मानना है कि यह गिरफ्तारी शहर में पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई है। कई लोग इसे आने वाले समय में अहम खुलासों की कड़ी मान रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में पुलिस किन तथ्यों को सामने लाती है और चंदन यादव पर लगे आरोपों का सच क्या है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *