झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन शुक्रवार को अपने विधानसभा के राजनगर प्रखंड अंतर्गत डांडू गांव पहुंचे. जहां उन्होंने पिछले दिनों बारिश के कारण मकान गिरने से दबकर मृत मां- बेटे की मौत मामले की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना देते हुए अंचल अधिकारी से उनके पुनर्वास के लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री ने अंचल अधिकारी से तत्काल प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को गोद लेने का ऐलान किया और कहा कि सरकार अपने स्तर से जो भी सहयोग करेगी करें मैं व्यक्तिगत तौर पर पीड़ित परिवार को मकान बनाकर दूंगा. उन्होंने घटना पर चिंता जताई. साथ ही लोगों से अपील किया कि जिनके भी मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे हैं वह अपनी सूची अंचल कार्यालय में जमा कर दे ताकि समय रहते उनके मकानों को दुरुस्त कराया जा सके. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों नगड़ी आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा नजरबंद किए जाने के सवाल पर कहा कि भले सरकार ने उन्हें नजर बंद कर लिया मगर उनके आंदोलन की नैतिक जीत हुई और किसानों ने अपनी मंशा साफ कर दिया. उन्होंने सरकार को आदिवासी- मूलवासी विरोधी करार दिया. उधर सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि एक आदिवासी युवक क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा था जिसे वर्तमान सरकार ने दबा दिया. विपक्ष अभी भी सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा है. हम तब तक चुप नहीं बैठने वाले जब तक सूर्या हांसदा को इंसाफ नहीं मिल जाता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *