
तीन महिला पूजा का सामान नदी में बहने जा रही थी ।इसी दौरान एक बाइक सवार बगल से गुजरते हुए रीता सिंह नामक महिला के गर्दन से चेन उड़ा कर भाग जाता है। इस वीडियो को आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से दिन के उजाले में बेखौफ होकर एक अपराधी इस घटना को अंजाम दे रहा है।
घटना 27 अगस्त को सुबह पौने सात बजे घटी है।
इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है ।अपराधियों की पहचान कर जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
