
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता दुर्गा मंदिर के समीप अर्बन क्लासेस के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एनुअल फंक्शन(वार्षिक उत्सव) मनाया गया,जहां बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल विशिष्ट अतिथि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के आलोक राज,सरदार बल्लभ भाई पटेल फार्मासिस्ट के डायरेक्टर उपेंद्र प्रसाद,दुर्गापूजा कमेटी के मनोज राम,सुबोध कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए,इस मौके पर अर्बन क्लासेज के मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया,और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई,जहाँ एक से बढ़ कर एक नृत्य प्रस्तुति की गई,कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ साथ उनके अविभावक गण भी काफी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्बन क्लासेज के डायरेक्टर सुजीत कुमार,जीएम केडी कुमार,लोकेश महापात्रा, राकेश दुबे,एम एस मंडल,अमन कुमार,एम पात्रों आदि का सराहनीय योगदान रहा।
