सोनारी थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुई स्नैचिंग की घटना के तुरंत बाद सोनारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया

पुलिस ने छापेमारी कर हरविंदर सिंह और विक्की सिंह उर्फ लंगर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के पास से पीड़ित का सोने का लॉकेट और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल नंबर JH05BN- 5469 बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार घटना के बाद गश्ती दल ने इलाके की नाकेबंदी की और सुराग के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गोलमुरी क्षेत्र से पकड़ा. पुलिस ने दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत भेज दिया है तथा आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *