जमशेदपुर के साकची बाजार के अपन्नालाइन से रविवार शाम दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी पर वाहन चोर ने हाथ साफ कर दिया

Spread the love

स्कूटी चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है. पीड़ित स्कूटी के मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर चोर की गिरफ्तारी और स्कूटी को बरामद करने की मांग की है. वहीं पुलिस ने भी चोर को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक युवक पहले स्कूटी को कुछ दूर कर खिचकर लाता है और फिर स्कूटी चालू कर बैठकर फरार हो जाता है.घटना 24 अगस्त को रविवार शाम करीब 4.58 बजे की है. ये स्कूटी वहीं के दुकान मालिक अजय कुमार की है, जो दुकान के सामने की पार्किंग में ही अपनी स्कूटी खड़ी करते थे. चोरी की गयी स्कूटी संख्या जेएच05सीएफ 4266 है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *